फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कबड्डी के फाइनल में पलड़ा की टीम ने कहरका को 31-30 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
- पलड़ा गांव में चल रही जूनियर तोमर कबड्डी प्रतियोगिता का समापन, विजेता टीम को सम्मानित किया
विज्ञापन

फोटो-तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। पलड़ा गांव में चल रही जूनियर तोमर कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में पलड़ा की टीम ने कहरका को 31-30 अंक से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल व फाइनल खेले गए। पहला सेमीफाइनल पलड़ा व दिल्ली की टीम के बीच हुआ, जिसमें पलड़ा की टीम ने दिल्ली को 24-17 अंक से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में कहरका की टीम ने दुजाना गाजियाबाद को 27-19 अंक से हराकर जीत दर्ज की। फाइनल मैच में पलड़ा की टीम ने कहरका को 31-30 अंक से हराकर जीत दर्ज की। समाजसेवी नफीस प्रधान ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राॅफी व धनराशि देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में अजयवीर व उमेश शर्मा रेफरी रहे। इस मौके पर नफीस, मुस्तकीम, बिट्टू, मोबिन, रहीसूदीन, हारून आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें