फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह क्लेश में युवक ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। रामनगर गांव के युवक सुमित ने गृह क्लेश में जहरीला पदार्थ खाकर जा दे दी। युवक के परिजनों ने युवक की पत्नी और उसके घरवालों पर आत्महत्या को उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

पिता वेदप्रकाश गिरी ने बताया कि सुमित की शादी मेरठ की स्वाति पुत्री निर्दुल गोस्वामी के साथ हुई थी। आरोप है कि युवती को शराब व सिगरेट की लत थी। इस बारे में युवती के परिजनों को जानकारी देने पर उन्होंने सुमित पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए। एक वर्ष से स्वाति, उसकी मां कल्पना, भाई श्रेय, पिता नीर्दुल सुमित को परेशान कर रहे थे। आरोप है कि सुमित से 15 लाख रुपये की मांग की गई। उसे दहेज व रेप केस में फंसाने की धमकी दी गई। इससे सुमित तनाव में रहने लगा। शनिवार को उसकी पत्नी व उसके परिजनों ने सुमित को काफी डराया और धमकाया। इससे उसने उनसे परेशान होकर रात्रि में जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने सुमित की पत्नी स्वाति, साला श्रेय, सास कल्पना व ससुर निर्दुल के खिलाफ सिंघावली अहीर थाने पर हत्या के लिए उकसाने की तहरीर दी है। एसओ रवि रत्न सिंह का कहना शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें