फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सरोरा गांव में झोपड़ी तोड़कर आग लगाई, परिवार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 17
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। सरोरा गांव में कुछ लोगों ने लाठी-डंडे लेकर पवन की झोपड़ी तोड़ दी, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें पवन ने रात में झोपड़ी में आग लगाने और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।
सरोरा गांव निवासी पवन ने बताया कि गांव में बाहरी तरफ उसका परिवार खाली जमीन पर झोपड़ी बनाकर रहता है। रविवार शाम प्रधान के साथ कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर आए और झोपड़ी के साथ सामान में तोड़फोड़ करने लगे। परिवार के सदस्यों ने लोगों का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। लोगों ने उसके पशुओं को ट्रैक्टर से बांधकर गांव छोड़कर जाने के लिए कहा। मजदूरी से वापस आने पर पूरी घटना के बारे में पता चला। आरोप लगाया कि रात में उसकी झोपड़ी में आग लगा दी गई। इस मामले में जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह का कहना है कि शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बंजर भूमि पर कब्जे का विरोध कर रहे ग्रामीण
सरोरा गांव के प्रधान राजीव कुमार ने बताया कि यह परिवार जमीन खरीदकर गांव में रह रहा था, लेकिन खरीदी हुई भूमि सात माह पहले मेरठ के परिवार को बेच दी गई। अब उस परिवार के सदस्यों ने बंजर भूमि पर कब्जा कर झोपड़ी बना ली। बंजर भूमि पर कब्जा करने का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। मारपीट के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें