फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में जोर आजमाइश

Thu, 10 Dec 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित लक्ष्य पब्लिक स्कूल में बुधवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी, वॉलीबाल एवं शतरंज की प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया।
विज्ञापन


इसमें योग एंड हेल्थ और कल्चर क्लब का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी प्रतियोगिता में योगा एवं हेल्थ क्लब ने तथा वॉलीबाल में कल्चर क्लब की टीम विजेता रही।

शतरंज में कक्षा दसवीं के करीने प्रथम तथा चंद्रेश दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता से पूर्व स्कूल चेयरमैन बीके शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ शारीरिक विकास के लिए खेलकूद की प्रतियोगिताएं आवश्यक है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने तथा खेल की भावना से खेले खेलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या रुचिरा, पीटीआई अमित कुमार, मोहित, चिंकी, हरीश सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें