फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सीट बेल्ट तो बागपत में क्यों नहीं? 

Wed, 02 Nov 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
ट्रै‌फिक लाइट
विज्ञापन
बागपत। डीएम ने कहा कि सुरक्षा के मानकों का ध्यान रखें। सुरक्षित सफर करें। यातायात के नियमों का पालन जरूरी है। वाहनों की रफ्तार नियंत्रित रखें, जिससे दुर्घटना की संभावना न रहे। इस दौरान बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में यातायात माह का शुभारंभ डीएम हृदय शंकर तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित यातायात नियमों के प्रति पुलिस लोगों को जागरूक करें। बच्चों से कहा कि अपने पैरेंट्स को सलाह दें कि दुपहिया वाहन पर दो से अधिक लोगों को सफर न करने दें। हेलमेट अवश्य पहनना चाहिए। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करना न भूलें। उन्होंने कहा कि अपने वाहनों की जांच कराएं। यातायात के नियमों की जानकारी का आदान-प्रदान करें।

कहा कि जब लोग दिल्ली में प्रवेश करने पर सीट बेल्ट और ट्रैफिक नियमों का पालन करते हैं, तो बागपत में क्यों नही करते। यहां भी करना चाहिए। डीआईओएस को निर्देश दिए कि पत्र लिखकर प्रधानाचार्यों को अवगत करायें कि वह बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी दें।  इससे वे अपने अभिभावकों एवं आसपास के लोगों को अवगत करा सकें। इसके बाद बच्चों की रैली को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने हरी दिखाकर रवाना किया। एसपी पूनम ने भी यातायात के नियमों से उपस्थित जनसमूह को अवगत कराया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक और बच्चों के अलावा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


दादी चंद्रो और प्रकाशो सम्मानित 
बागपत। यातायात माह के आयोजित कार्यक्रम में जौहड़ी गांव से राष्ट्रीय स्तर की शूटर दादी चंद्रो और प्रकाशो के अलावा डॉ. राजपाल सिंह ने हिस्सा लिया। पुलिस अफसरों ने उनको सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम के माध्यम से वाहन सवारों से यातायात नियम का पालन करने का आग्रह किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें