फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: भाईचारा रैली में पहुंची इकरा हसन ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- बंगाल में बेईमानी से जीती भाजपा

Sun, 10 May 2026 11:20 PM IST
Pratyush Sharma न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, बागपत

सार

बागपत के घिटौरा गांव में रविवार को सपा की भाईचारा रैली हुई, जिसमें कैराना से सांसद इकरा हसन ने कहा कि बंगाल में भाजपा बेईमानी से जीती है। उसने लोगों को वोट डालने से रोका। भाजपा ने हमेशा लोगों को मताधिकार से दूर रखने का कार्य किया है, जिसका जवाब दिया जाएगा। उन्होंने मंत्रीमंडल विस्तार को चुनावी एजेंडा बताते हुए कहा कि भाजपा को हार का डर है, इसलिए अब कार्यकाल में आखिर में यह किया गया है।
 
विज्ञापन
भाईचारा रैली में पहुंची सांसद इकरा हसन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैराना सांसद इकरा हसन ने कहा कि भाजपा देश के लोगों को अपना गुलाम बनाना चाहती है और भाजपा की नीतियों का कोई विरोध करता है तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी जाती है। भाजपा भाई से भाई को लड़ाने का काम कर रही है। इसके लिए लोगों को एकजुटता का संदेश देना होगा। जिस तरह से लोगों ने लोकसभा चुनाव में एकता दिखाई थी, उसी तरह विधानसभा चुनाव में एकता दिखाकर भाजपा को प्रदेश से उखाड़ फेंकना होगा। प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि दादरी रैली में क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर एकता का परिचय दिया था। उन्होंने कहा कि किसानों, युवाओं व मजदूरों का भाजपा उत्पीड़न कर रही है और इसको हम सभी को मिलकर रोकना होगा। सपा नेता रवि बैंसला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सभी वर्गों के लोगों को अपने साथ लेकर चल रहे हैं। इस दौरान पूर्व चेयरमैन हरेंद्र सिंह, पहलवान लीलू प्रमुख, जिलाध्यक्ष रविंद्र देव, डॉ. सीमा यादव, काशीराम प्रधान, योगेंद्र बैंसला, शिवदत्त शर्मा, मुकेश प्रधान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

रैली में शामिल हुए कई सपा नेता - फोटो : अमर उजाला
सांसद ने कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनेगी

घिटौरा में रैली के बाद बागपत में पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान के आवास पर पहुंचीं सांसद इकरा हसन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा को लोगों का प्यार मिल रहा है और यहां 2027 में सपा की सरकार बनेगी। महिला आरक्षण बिल को लेकर कहा कि वह पहले से पास हो चुका है, अब भाजपा केवल बदलाव करके महिला हितैषी होने का दिखावा करना चाहती थी। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान, संजीव त्यागी, राजू पहलवान, ललित अहैड़ा, काला प्रधान आदि मौजूद रहे।


विनेश फोगाट को खेलने से रोकना गलत

सपा सांसद इकरा हसन ने कहा कि पहलवान विनेश फोगाट ने विदेशों में देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने अभी तक देश के लिए पदक जीते हैं, मगर उनको कुश्ती खेलने से रोकना गलत है। भाजपा के लोग ऐसा कर रहे हैं। देश के खिलाड़ियों का सम्मान होना चाहिए,मगर सरकार उनको रोक रही है। उन्होंने कहा कि एक धर्म के लोगों पर लाठियां बरसाई जाती हैं और दूसरे धर्म के लोगों पर फूल, इस तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें