फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के प्रयास में आरोपी का बेलन मारकर सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। नगर की एक बस्ती में एक व्यक्ति ने घर में घुसकर नाश्ता तैयार कर रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ने विरोध करने पर उससे मारपीट की। महिला ने भी बेलन मारकर उसका सिर फोड़ दिया। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर की एक बस्ती निवासी एक महिला बृहस्पतिवार सुबह कोतवाली पहुंची। उसने बताया कि उसका पति मजदूरी करने गया है। वहीं, बच्चे स्कूल चले गए। वह घर में अकेली अपने लिए नाश्ता तैयार कर रही थी। इसी दौरान पड़ोसी व्यक्ति मकान में घुस आया तथा उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। इतना ही नहीं विरोध करने पर मारपीट की। उसने शोर मचाते हुए बेलन से प्रहार करके आरोपी का सिर फोड़ दिया। इसके बाद वह फरार हो गया। कोतवाली पहुंचकर उस जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। पीड़ित महिला ने भी कोतवाली में पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी का कहना है कि महिला की तहरीर पर आरोपी को हिरासत में लिया है। जांच में दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें