फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: असली शादी में दुल्हन व सास निकली फर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
- लुटेरी दुल्हन नकदी और जेवर ले गई, सास ने दामाद को पहचानने से मना किया
विज्ञापन

- ललियाना गांव के युवक की दिल्ली के मजनू टिल्ला की युवती से 14 दिन पहले कराई गई थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल (बागपत)। शादी के 14 दिन बाद ही दुल्हन लुटेरी निकल गई और घर से 50 हजार रुपये की नकदी, दो लाख रुपये के जेवर भी साथ ले गई। कई दिन बाद पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे सन्नी को उसकी सास ने पहचानने से इंकार कर दिया। अब सन्नी ने बिचौलिए पर दो लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया।
ललियाना गांव निवासी सन्नी ने बताया कि गांव के ही एक बिचौलिए ने दो लाख रुपये लेकर उसकी शादी दिल्ली के मजनू का टिल्ला निवासी युवती के साथ 21 अक्तूबर को कराई थी। शादी के 14 दिन बाद तक उसकी पत्नी ठीक रही। इसके बाद चार नवंबर को ससुराल वाले आए और परिवार के सदस्य के सड़क हादसे में घायल होने की बात कहकर अपने साथ ले गए। उन्होंने एक सप्ताह बाद पत्नी को वापस भेजने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

सन्नी ने बताया कि एक सप्ताह बाद वह दिल्ली के मजनू का टिल्ला में अपनी ससुराल पहुंचा तो युवती का घर नहीं मिला। इसके बाद उस महिला से बात की, जिसने खुद को युवती की मां बताया था। आरोप लगाया कि महिला ने उसे पहचानने और उसकी पत्नी को अपनी बेटी मानने से इंकार कर दिया। सन्नी ने बताया कि उसकी पत्नी घर में रखे 50 हजार रुपये की नकदी, दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर भी अपने साथ ले गई। कई दिन तक बिचौलिए के पास चक्कर लगाए, लेकिन अब वह भी धमकी देने लगा। इस मामले में जांच अधिकारी अतर सिंह का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ब्याज पर कर्ज लेकर दिए थे दो लाख रुपये
सन्नी ने बताया कि उसके पिता की कई साल पहले मौत हो गई थी और मां खेत में मजदूरी करती है। बिचौलिए के कहने पर उसने दो लाख रुपये ब्याज पर कर्ज लेकर बिचौलिए को दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें