बागपत। आज से रमजान माह शुरू हो गया है। अकीदतमंदों ने बुधवार को रोजा रखा। घरों और मस्जिदों में कुरान पढ़ी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए धार्मिक स्थलों में अकीदतमंदों के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था कराई गई। नगर की मस्जिदों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नोटिस चस्पा कराए हैं। नमाज पढ़ने के लिए रोजेदारों को मास्क अनिवार्य कर दिया है और नमाज के दौरान सामाजिक दूरी का पालन कराया गया।
मंगलवार को चांद दिखाई देने पर आज से रमजान माह शुरू हो गया है। रोजेदारों ने रोजा रखकर कुरान पढ़ी। मस्जिदों में कोरोना गाइडलाइन का पालन कर नमाज अदा की गई। संक्रमण से बचाव के लिए मस्जिदों में सैनिटाइजेशन कराया गया। इसके अतिरिक्त नमाज के लिए आने वाले रोजेदारों के लिए मस्जिदों में सैनिटाइजर की व्यवस्था कराई गई है। मास्क के बिना मस्जिदों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। नगर की सभी मस्जिदों में शहरकाजी की ओर से कोरोना संक्रमण से बचाव के नोटिस चस्पा कराए गए हैं। प्रशासन ने रोजेदारों से कोरोना गाइड लाइन का पालन करने का आह्वान किया।
मास्क के बिना प्रवेश पर पाबंदी
सभी मस्जिदों के कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिए हैं। मस्जिदों में संक्रमण से बचाव के लिए नोटिस चस्पा कराए गए हैं। मास्क के बिना मस्जिदों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।-शहर काजी हबीबुुर्रहमान
गाइडलाइन का पालन जरूरी
धर्मगुरुओं से नमाज के दौरान मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन कराने का आह्वान किया गया है। संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए हैं।- एसपी अभिषेक सिंह