फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण में धांधली पर तत्काल करें शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में बृहस्पतिवार को प्रति यूनिट पांच किलो निशुल्क राशन वितरण शुरू किया गया। डीएम राजकमल यादव ने बावली में खाद्य रसद विभाग की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का निरीक्षण कर राशन का वितरण कराया। उन्होंने कोटेदार को उपभोक्ताओं को पूरा राशन वितरण करने और राशन वितरण के दौरान कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपभोक्ताओं को यूनिट के अनुसार राशन का वितरण न करने पर तत्काल सूचना देने के लिए कहा। राशन वितरण में कोटेदार यदि किसी तरह की गड़बड़ी करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने ग्रामीणों से कोटेदार के बारे में फीडबैक लिया। डीएम ने गांव की निगरानी समितियों के बारे में भी जानकारी ली। ग्रामीणों ने कहा कि निगरानी समिति गांव में एक्टिव हैं और संक्रमित व्यक्तियों के घर तक मेडिसिन किट उपलब्ध कराई जा रही है। डीएम ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि किसी को किसी तरह की कोई समस्या आती है तो कोविड कंट्रोल रूम 0121-2220027 पर कॉल करे, ताकि उनकी समस्या का समाधान किया जा सके। डीएम ने राशन डीलर को राशन वितरण करते समय सैनिटाइजेशन कराने और टेबल पर सैनिटाइजर रखने के निर्देश दिए। राशन वितरण के दौरान मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को राशन लेने आने के लिए मास्क का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें