फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिवाना में मकान में मिला अवैध पटाखों का भंडार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिवाना में मकान में मिला अवैध पटाखों का भंडार
विज्ञापन

रमाला (बागपत)। दीपावली पर धमाकाें के लिए जिले में अवैध रूप से पटाखोें के निर्माण और भंडारण जारी है। जिले के बड़ौत क्षेत्र के बाद अब रमाला क्षेत्र के जिवाना में अवैध पटाखों का भंडारण मिला है। पुलिस की जांच टीम ने यहां छापा मारा तो एक मकान से करीब दो लाख की कीमत के 15 क्विंटल पटाखे बरामद किए। पुलिस ने अवैध पटाखों को जब्त कर लिया है। जांच की भनक लगते ही पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकला। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
इससे पहले बड़ौत की बंद पड़ी फैक्टरी में अवैध पटाखों का भंडारण पकड़ा जा चुका है। अब कुछ दिन से रमाला क्षेत्र में भी दीपावली के लिए अवैध रूप से पटाखे बनाने और उनका स्टॉक रखने की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के बाद पुलिस की टीम क्षेत्र के गांव जिवाना पहुंची और यहां एक मकान पर छापा मारा। मकान के अंदर छानबीन की तो यहां अवैध पटाखों का भंडार पाया गया। इनकी कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। इनकी मात्रा करीब 15 क्विंटल रही। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी रोहित कुमार फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली के नाम पर नहीं चलने दिया जाएगा अवैध कारोबार
- एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि दीपावली के नाम पर आतिशबाजी के लिए अवैध रूप से पटाखों का निर्माण, भंडारण और कारोबार नहीं चलने दिया जाएगा। सभी थानों की पुलिस को इसके लिए अलर्ट कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में अन्य क्षेत्रों में भी अवैध रूप से पटाखों की बिक्री और भंडारण की जांच की जाएगी। यह अभियान अभी नहीं रुकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें