फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनापत्ति प्रमाण पत्र पर अवैध वसूली बंद, डीडीओ ने की जांच

विज्ञापन
बड़ौत ब्लॉक में नो डयूज के नाम पर अवैध वसूली की जांच करते अधिकारी। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित खबर का डीएम राजकमल यादव ने लिया संज्ञान
विज्ञापन

डीडीओ ने बड़ौत ब्लॉक पहुंच कर जांच की, अवैध वसूली पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत / अमीनगर सराय। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अनापत्ति (नो ड्यूज) प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर दावेदारों से की जा रही अवैध वसूली पर अमर उजाला में प्रकाशित खबर का डीएम राजकमल यादव ने संज्ञान लिया है। उन्होंने सीडीओ अभिराम त्रिवेदी इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इन्हीं आदेशों के पालन में डीडीओ हुबलाल बड़ौत ब्लाक मुख्यालय पहुंचे और मामले की जांच की। उधर, शुक्रवार को खरीदे गए अनापत्ति प्रमाण पत्र के फार्मों पर अवैध वसूली भी बंद हो गई। दावेदारों को फार्म पांच रुपये में ही दिया गया।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। नामांकन के साथ सरकारी बकाया न होने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र अनिवार्य किया गया है। अनापत्ति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बैंक, ब्लाक संसाधन केंद्र और बैंकों में संभावित प्रत्याशियों की कतारें लगी है। बृहस्पतिवार को पिलाना ब्लॉक में अनापत्ति प्रमाण पत्र के फार्म और जारी करने के नाम पर हो रही अवैध वसूली पर जमकर हंगामा हुआ था। बड़ौत ब्लॉक में दावेदारों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की थी। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

शुक्रवार के अंक में ‘फार्म 20 में, पत्र जारी करने के 200’ शीर्षक के साथ छपी खबर का डीएम राजकमल यादव ने संज्ञान लिया और सीडीओ अभिराम त्रिवेदी को इस संबंध में जांच करने के निर्देश जारी किए। सीडीओ के निर्देश पर डीडीओ हुबलाल शुक्रवार को बड़ौत ब्लाक मुख्यालय पहुंचे और मामले की जांच की। साथ ही कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि यदि कोई कर्मचारी अनापत्ति प्रमाण पत्र के नाम पर अवैध वसूली करता पकड़ा गया तो उनके खिलाफ सख्त और तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में बीडीओ राहुल वर्मा ने बताया कि नो ड्यूज के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत प्राप्त हुई थी। प्रकरण की जांच की जा रही है। डीडीओ भी कार्यालय पर जांच करने आए थे।
शुक्रवार को नहीं मिली अवैध उगाही की शिकायतें
अमीनगर सराय। अमर उजाला में अवैध वसूली की खबर छपते ही शुक्रवार को ऐसी शिकायतें न के बराबर रहीं। पिलाना ब्लॉक में अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने पहुंचे गोसपुर के वसीम और गुलशेर, बिलोचपुरा के मिंटू जैन और इरफान और बसौद के ताराचंद गुप्ता ने बताया कि फार्म पर उनसे अतिरिक्त पैसे की मांग नहीं की गई। अवैध उगाही रुकवाने के लिए उन्होंने अमर उजाला का आभार भी जताया।
इस तरह हो रही थी अवैध वसूली
पिलाना ब्लॉक में पांच रुपये के अनापत्ति प्रमाण पत्र बनवाने के फार्म के लिए पांच की बजाय 20 रुपये लिए जा रहे था। प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 200 से 300 रुपये की मांग की जा रही थी। गोसपुर के बीडीसी पद के प्रत्याशी जाहिद त्यागी ने तीन सौ रुपये और अनुज शर्मा व नजर हुसैन ने दो-दो सौ रुपये लेने का आरोप लगाया था। बड़ौत ब्लॉक में पहुंचे विपिन, दिनेश, सुधीर, आशुतोष का आरोप था कि कई सचिव तो नामांकन पत्र खरीदने के नाम पर दावतें भी मांग रहे है। 500 से 700 रुपये तक अवैध वसूली की जा रही है।
विज्ञापन

अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए भटकते रहे प्रत्याशी
बागपत/अमीनगर सराय। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष के साथ अभद्रता व मुकदमा दर्ज कराने के विरोध में शुक्रवार को ग्राम पंचायत अधिकारियों ने विकास भवन पर धरना दिया। इससे ब्लॉक पर अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए पहुंचे प्रत्याशी भटकते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें