गुड़ फ्राइडे पर बड़ौत और खेकड़ा के चर्चों में प्रार्थना सभाएं आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत / खेकड़ा। बड़ौत और खेकड़ा नगर में चर्चों में शुक्रवार को गुड फ्राइडे यानी प्रभु यीशु का बलिदान दिवस मनाया गया। श्रद्धालुओं को प्रभु यीशु के अंतिम सातों वचन समझाए गए।
बड़ौत के सेंट थॉमस चर्च और बैप्टिस्ट चर्च में कार्यक्रम आयोजित किए गए। बैप्टिस्ट चर्च के पादरी कैल्वेंट पॉल ने कहा कि गुड फ्राइडे का पर्व इंसान से प्रेम करने का संदेश देता है। कहा कि प्रभु यीशु के बलिदान से मानव पाप के कर्ज से स्वतंत्र हो जाता है। करीब नौ घंटे तक क्रूस पर लटके ईसा मसीह ने अंतिम समय में सात बातें कहीं थीं। अंजना, अनमोल, प्रार्थना, सोनम, मनोज, सलोमी, जैनसन आदि ने लोगों को प्रभु यीशु के अंतिम सातों वचन समझाए। चर्च के क्वायर ने मधुर गीत ‘वो मेरा मसीहा है, जालिम बहुत था जमाना, कोड़ों से उनको मारा, सहता रहा सितम को, उफ तक किया ना मसीह ने’ गाकर माहौल को और भक्तिमय बना दिया। इसके बाद प्रार्थना सभा के माध्यम से सभी ने प्रभु यीशु को याद किया।
उधर, खेकड़ा मोहल्ला विजयनगर स्थित सीएनआई चर्च में पास्टर दयाल महेश ने प्रभु ईसा मसीह के जीवन पर आधारित संदेेश देकर सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलने को कहा। इस दौरान अनेक सत्यपाल सिंह, कर्नल सिंह, अमित कुमार, जगमोहन, संजय कुमार, अजय कुमार, लक्ष्मी, सरिता, पूनम, सोनिया, सरबजीत, आरुही आदि मौजूद रहे।
अमन-शांति के लिए हुई चर्च में प्रार्थना
बागपत। गुड फ्राइडे पर शहर के क्रिस्तु ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। फादर ने देश में अमन-शांति के लिए प्रार्थना कराई। प्रधानाचार्य सजिता ने बताया कि गुड फ्राइडे पर चर्च में प्रभु यीशु की याद में प्रार्थना सभा की गई। इसके बाद स्कूल परिसर में सिस्टर व ईसाई समाज के लोगों के साथ फादर ने मोमबत्ती जलाकर परिक्रमा कराई।