बागपत/चांदीनगर। प्रशासन की टीमों ने शुक्रवार को नौरोजपुर और फुलैरा गांव में स्वास्थ्य केंद्रों से अवैध कब्जे हटवाए। फुलैरा में एसडीएम खेकड़ा अजय कुमार और फुलैरा गांव में स्वास्थ्य केंद्र को कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. ताहिर और तहसीलदार भी मौजूद रहे।
एसडीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। वहीं, निगरानी समिति की बैठक में आदेश दिया कि आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सर्वे करें। यदि किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पर सूचना दें। इसके अतिरिक्त बुखार से पीड़ित को मेडिसन किट वितरित करें। उधर, नौरोजपुर गांव में तहसीलदार बागपत प्रसून कश्यप ने ग्रामीणों के कब्जे से स्वास्थ्य केंद्र मुक्त कराया। वहीं, चाबी सीएचसी प्रभारी डॉ. विभाष राजपूत को सौंपी। तहसीलदार ने चेतावनी दी कि यदि फिर से किसी ने सरकारी संपत्ति पर कब्जा किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद