फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रही हैं शराब की अवैध भट्टियां

विज्ञापन
क्षेत्र के गांव सुभानपुर के जंगल मे यमुना खादर मे शराब माफियाओ द्वारा लगाई गई अवैध कच्ची शराब तैय - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहीं हैं शराब की अवैध भट्टियां
विज्ञापन

खेकड़ा। क्षेत्र के गांव सांकरौद और सुभानपुर के जंगल में शराब की अवैध भट्टियां धड़ल्ले से चल रही है। शराब माफिया अवैध कच्ची जहरीली शराब की धड़ल्ले से क्षेत्र में बिक्री कर रहे हैं। दूसरी तरफ पुलिस क्षेत्र में चल रही शराब की अवैध भट्टियों के बारे में अनजान बनीं हुई है।
क्षेत्र में कई स्थानों पर जहरीली कच्ची शराब पीने से पूर्व में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन अवैध शराब माफिया जहरीली कच्ची शराब तैयार कर ब्रिकी कर मुनाफा कमाने में जुटे हैं। यमुना खादर में बनाई जा रही शराब लोगों को सस्ते दाम में मिल जाती है। इसलिए लोग इसका सेवन कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सांकरौद व सुभानपुर यमुना खादर में धड़ल्ले से शराब बनाने की भट्टियां चलाई जा रही है। अवैध कच्ची शराब बनाने वाले माफिया पुलिस से बचने के लिए रात में भट्टियां चलाकर शराब तैयार करते हैं और सुबह होने से पहले ही शराब तैयार कर भट्टियों की आग को बुझाकर चले जाते हैं। साथ ही शराब बनाने वाले बर्तनों को भी यमुना नदी के किनारे खड़ी झाड़ियों में छुपा दिया जाता है। शराब की भट्टियां चलाने वाले माफिया कुछ शराब आसपास के गांवों में बेचते हैं। बाकी शराब को बिक्री के लिए यमुना नदी पार कर हरियाणा लेकर चले जाते हैं।
विज्ञापन

शराब की अवैध भट्टियों के बारे में प्रशासन भी अनजान बना है। क्षेत्र में चल रही अवैध शराब की भट्टियों के कारण सैकड़ों जिंदगियां दाव पर लगी हुई है। कोतवाली प्रभारी राज कुमार शर्मा ने कहा मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी करा शराब माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें