फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरा में आईजी ने लिया जायजा

Tue, 19 Jul 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बालैनी
विज्ञापन
बालैनी के पुरा महादेव मंदिर का निरीक्षण करते मेरठ जोन के आईजी सुजीत पांडेय। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
श्रावण कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मेरठ जोन के आईजी सुजीत पांडेय ने सोमवार को पुरा महादेव मंदिर पहुंचकर बागपत के अफसरों द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। तैयारियों में जो कमी मिली उन्हें दूर करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


 आईजी सुजीत पांडेय ने पुरा में पहुंचकर पहले अफसरों की मीटिंग ली। उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए। उसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर और कांवड़ यात्रा का जायजा लिया। उन्होंने एसपी पूनम को सीसीटीवी कैमरे  मेले परिसर के अलावा कांवड़ मार्ग पर भी लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने 16 सीसीटीवी कैमरे के बजाए 22 करने को कहा। हरियाणा, दिल्ली और मुजफ्फरनगर की सीमाओं पर यदि पुलिस चौकी नहीं है तो अस्थाई चौकी बनाई जाए। कैड़वा, चिरचिटा गांव और अमीनगर सराय में पुलिस वालों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली मस्जिदों और मंदिरों की संख्या जुटाई जाए।
विज्ञापन


संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले गांवों को चिह्नित किया जाए। ताकि उन पर विशेष ध्यान रखा जा सके। गांव में शांति-समिति की बैठके की जाए। बैरिकेडिंग मजबूत की जाए। उन्होंने मंदिर समिति से भी वार्ता की। इस मौके पर एएसपी अजीजुल हक, सीओ कर्मवीर सिंह, सीओ श्वेतांभ पांडेय, मेला सैल प्रभारी राजेंद्र सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें