फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं माने तो अब होगा महामरी एक्ट में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं माने तो अब होगा महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

बड़ौत। बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए अब पुलिस प्रशासन और सख्ती बरतने जा रही है। इसलिए कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं करने वालों पर महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

सीओ आलोक कुमार ने बताया कि कर्फ्यू का पालन न करने वालों पर अब महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामलों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। कहा कि नियत समय पर खुलने वाली दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन होना चाहिए। बाजार आने वाले हर व्यक्ति मास्क पहनकर ही निकले और कर्फ्यू के दौरान घरों पर ही रहे। कहा कि प्रशासन आप सब की सुरक्षा में लगा है। इस महामारी से बचने के लिए सभी को एक साथ मिलकर सावधानी बरतनी होगी। बताया कि शुक्रवार से सख्ती की जाएगी और कर्फ्यू व कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से नियमों का सख्ती से पालन करने और नगरवासियों से घर में ही रहने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें