फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: होली के बहाने हुड़दंग मचाया तो हवालात के अंदर जाना पड़ेगा

Wed, 12 Mar 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। होली खेलने के बहाने हुड़दंग मचाने वालों को हवालात में जाना पड़ेगा। इसके लिए पुलिस अफसरों ने जिले को संवेदनशील मानकर तैयारी कर ली। दुल्हैंडी के दिन हादसे और झगड़े रोकने के लिए पुलिस की टीमें चौराहों व सार्वजनिक जगहों पर तैनात रहेगी।
विज्ञापन

होली पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिले को पांच जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है। इसके लिए ड्यूटी भी लगा दी गई हैं। होली और जुमा एक ही दिन होने के चलते पुलिस और प्रशासनिक अफसर लगातार शांति समिति की बैठक भी कर रहे हैं और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल गश्त भी की गई। होली के दिन पुलिस कर्मियों की पिकअप गाड़ियां भी तैनात रहेंगी। इसके अलावा दंगा नियंत्रण टीमें भी अलर्ट कर दी गई है।
- होलिका दहन के लिए समितियों का गठन
जिले में 690 जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन को लेकर अफसरों ने तैयारी की। होलिका दहन स्थलों पर पुलिस की टीमें तैनात रहेंगी। इसके लिए ग्राम प्रधान, बीट कांस्टेबल समेत अन्य गणमान्य लोगों की समितियां भी गठित कर दी गई है।
विज्ञापन

- हादसे रोकने के लिए बाइकों की चेकिंग करेंगे पुलिसकर्मी
दुल्हैंडी पर्व पर हादसे भी बढ़ जाते हैं, क्योंकि कुछ युवा नशे में तेज गति से बाइकें दौड़ाते हैं। हादसों पर अंकुश लगाने के लिए जिलेभर में तैनात पुलिसकर्मी बाइक सवारों को रोककर चेकिंग करेंगे और ज्यादा नशे में मिलने वालों को समझाकर घर भी भेजा जाएगा।
- इन गांवों में रहेगी विशेष चौकसी
पुलिस अफसरों ने पूरे जिले को संवेदनशील मान लिया है, लेकिन मिश्रित आबादी वाले इलाकों में विशेष चौकसी बरती जाएगी। इसमें बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, किरठल, काठा, बावली, वाजिदपुर, बिनौली, बरनावा, सिंघावली अहीर, हिसावदा, ढिकौली, हिलवाड़ी, मवीकलां, पिलाना, दौलतपुर, दत्तनगर, कोताना, खेड़ा हटाना, निवाड़ा, अग्रवाल मंडी टटीरी, मीतली, सूरजपुर महनवा, गौरीपुर जवाहरनगर, आजमपुर मुलसम, गांगनौली, दोघट, टीकरी, अमीनगर सराय, मुकीमपुरा, फतेहपुर, फजलपुर सुंदरनगर, सिरसली समेत अन्य गांवों को शामिल किया गया।
- वर्जन-
होली पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। पांच जोन और 12 सेक्टर में जिले को बांटा गया है। होली पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। - एनपी सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें