फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ता टूटा तो लगा दिया दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद युवक-युवती ने कर ली थी सगाई
विज्ञापन

शादी से पहले ही दोनों में हो गई अनबन तो तोड़ दिया था रिश्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
खेेकड़ा। अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र की युवती और बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के युवक की सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती सगाई तक पहुंच गई। शादी में कुछ ही दिन शेष थे कि दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। विवाद बढ़ा तो रिश्ता तोड़ दिया। रिश्ता टूटने के बाद युवती ने युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र का एक युवक खेकड़ा में फैक्टरी में नौकरी करता है। कुछ दिन पूर्व उसकी अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र की एक युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती हो गई। दोस्ती गहरी हुई तो दोनों ने शादी करने का निर्णय कर लिया। दोनों के परिजनों ने भी उनके निर्णय पर सहमति जता दी। साथ ही दोनों की शादी तय कर सगाई की रस्म भी पूरी कर दी। मगर, युवक-युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे से शादी करने से इंकार कर दिया और रिश्ता तोड़ दिया। शादी टूटने के बाद युवती बृहस्पतिवार को खेकड़ा कोतवाली पहुंची और युवक पर कई माह तक दुष्कर्म और उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी का कहना है कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें