फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान और दुकान गिराए गए तो होगा करोड़ों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
नोटिस मिलने के बाद अग्रवाल मंडी टटीरी के लोगों में हड़कंप
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि समस्या का समाधान निकालना चाहिए
अग्रवाल मंडी टटीरी। मेरठ-बागपत हाईवे 334 बी के निर्माण के लिए दुकानदारों को नोटिस जारी करने के बाद हड़कंप की स्थिति है। नागरिकों का कहना है कि यदि दुकान और मकान गिराए गए तो करोड़ों रुपये का नुकसान होगा। पहले ही कोरोना के कारण मुश्किलें झेल रहे हैं। ऐसेे में अब मकान और दुकान का गिराए जाने से व्यापारी टूट जाएगा। डीएम को हस्तक्षेप कर समस्या हल करानी चाहिए।
कस्बे की पूर्व चेयरमैन शकुंतला शर्मा के पति प्रेम शंकर शर्मा का कहना है कि लॉकडाउन होने के कारण व्यापारियों के कारोबार ठप है। मेरठ-बागपत हाईवे 334 बी सड़क का निर्माण करने वाली कंपनी ने हाईवे के किनारे की दुकानों और मकानों में निशानदेही की थी। संबंधित नागरिकों को राहत मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

युवा व्यापारी अतुल गुप्ता ने कहा कि कंपनी के अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान कराने की मांग की थी। अब निर्माण के लिए नागरिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। मकान या दुकान गिराना समस्या का समाधान नहीं है।
व्यापारी हरिओम गुप्ता ने कहा स्थानीय प्रशासन को व्यापारियों और कस्ब के अन्य लोगों के हित में फैसला करना चाहिए। व्यापार और व्यापारी के हित में फैसला होने से ही कारोबार को बचाया जा सकेगा।
व्यापारी अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि कोई न कोई रास्ता निकालना चाहिए। हाईवे का निर्माण करने वाली कंपनी के अधिकारियों को सड़क का निर्माण कार्य करते समय व्यापारियों को कम से कम नुकसान करना चाहिए।
विज्ञापन

आज सड़क निर्माण कंपनी से मिलेगा प्रतिनिधि मंडल
अग्रवाल मंडी टटीरी। सड़क निर्माण कंपनी द्वारा व्यापारियों को नोटिस जारी किए गए हैं तथा जगह खाली करने के लिए दस दिन में का समय दिया गया है। बृहस्पतिवार को व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल नगर पंचायत चेयरमैन विनोद कुमार के नेतृत्व में सड़क निर्माण कंपनी के अधिकारियों से मिलेगा तथा व्यापारियों को राहत देने का मांग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें