संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। कस्बे के स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक प्रशिक्षण पर चली गई है, जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों के इलाज की जिम्मेदारी फार्मासिस्ट पर है। इसके चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कस्बे के स्वास्थ्य केंद्र पर डा़ मीना और एक फार्मासिस्ट तैनात है। चिकित्सक डॉ़ मीना चार दिन से प्रशिक्षण के लिए गई हुई हैं। इसके चलते सीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट पर लोगों के इलाज की जिम्मेदारी है। कस्बे के गजेसिंह, रामपाल, जाकिर ने बताया कि अस्पताल में तीन दिन से चिकित्सक न आने के कारण इलाज कराने के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। लोगों को विभाग से चिकित्सक के आने तक अन्य चिकित्सक की तैनाती कराने की मांग की गई। उधर, सीएचसी अधीक्षक डॉ़ मसूद अनवर का कहना है कि केंद्र पर जल्द ही अन्य चिकित्सक की तैनाती कराई जाएगी।