फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने नहीं दी अनुमति तो गांव की ओर चल पड़े पैदल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। पिछले पांच वर्षों से सब्जियां व फलों की ठेलियां लगाकर परिवार का गुजारा करने वाले मध्यप्रदेश के लोगों ने प्रशासन से अनुमति ना मिलने पर मंगलवार को पैदल ही गांव की ओर रूख शुरू कर दिया। इसकी सूचना पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने डीएम से बातचीत के बाद उन्हें दो दिनों के अंदर उनके गांवों में भिजवाएं जाने की बात की।
विज्ञापन

दरअसल मध्यप्रदेश के जिला दतिया गांव बसतुरी नगर की शिवपुरी कालोनी में रहकर पिछले पांच वर्षो से सब्जियां व फल बेचने का काम करते आ रहे हैं। लॉकडाउन के बाद से ही परिवार के 70 से अधिक लोग अपने गांव जाने के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हुई। नतीजन मंगलवार को परिवार के लोग पैदल ही गांव की ओर चल पड़े। सूचना पर निर्वतान अध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह व कांग्रेस शहरध्यक्ष राकेश शर्मा वहां पर पहुंचे और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को समस्या से अवगत कराया। जिसके बाद उन्होंने डीएम से बातचीत कर समस्या का हल कराने को कहा। इस पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने डीएम से बातचीत की। जिसके बाद मध्यप्रदेश के परिवारों को दो दिन के अंदर गांव भिजवाएं जाने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें