फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं संभले तो भुगतने होंगे भंयकर परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में कोरोना संक्रमण पैर पसार रहा है। अप्रैल माह में जिले में 244 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। दो से अधिक केस एक्टिव हैं। बुधवार को जिले में 43 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मास्क लगाने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने ओर सोशल डिस्टेंस का पालन करने का आह्वान किया है। लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अभी नही चेते तो भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि बुधवार को बड़ौत में कैनाल रोड से तीन, गांधी रोड से दो मरीज, शांतिनाथ गली से पांच मरीज मिले हैं। इनके अलावा धनौरा, चमरावल, बालैनी, पिलाना, बसा टीकरी, तीन मरीज कस्बा अमीनगर सराय में, लुहारा में एक, बसौद में एक, डौला व फैजल्लापुर में एक-एक मरीज मिला है। संक्रमित क्षेत्रों को सैनिटाइज कराकर सील करा दिया है।
साप्ताहिक बाजारों पर लगाई पाबंदी
बागपत। संक्रमण से बचाव के लिए जिले में साप्ताहिक बाजारों पर रोक लगा दी गई है। सभी प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को साप्ताहिक पैठ पर निगरानी करने व निर्देशों का पालन न करने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है- डीएम राजकमल यादव
विज्ञापन

- कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को सोशल डिस्टेंस के लिए जागरूक किया जा रहा है। गांवों में ग्राम समितियों को निगरानी करने की जिम्मेदारी दी गई है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है- एसपी अभिषेक सिंह।
विज्ञापन

लोगों को किया जा रहा जागरुक
बागपत। सीएमओ डॉ आरके टंडन का कहना है कि संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को सोशल मीडिया और होर्डिंग के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें