फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलों में मामले लंबित रखे तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें अधिकारी : सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। डीएम कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री के सचिव सुरेंद्र सिंह ने अफसरों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि तहसीलों में यदि किसानों के अंश दान के मामले लंबित रखे तो अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी। किसानों के मामले तेजी से निस्तारित करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री के सचिव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि गांव में युवाओं के लिए खेल मैदान बनाए जाएं, ताकि युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल सके। प्रदेश सरकार भी खेल पर ध्यान दे रही है। उन्होंने गांवों में पेयजल पाइपलाइन योजना को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि जहां भी कार्य पूरा हो गया है वहां लोगों को समय से पानी दिया जाए और सड़कों का निर्माण पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर लगे गंदगी के ढेर पर नाराज़गी जताते हुए 15 दिन में निस्तारण करने के आदेश दिए। कूड़ा को कूड़ा केंद्र में डालने के निर्देश दिए, ताकि गांवों में बीमारी न फैल सके। इसके अलावा अन्य अधिकारियों को कार्य में सुधार के लिए कहा। इस दौरान सांसद डाॅक्टर राजकुमार सांगवान, विधायक योगेश धामा, डीएम अस्मिता लाल, एसपी सूरज कुमार राय, सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव, एडीएम पंकज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें