फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में दर्दनाक हादसा: टाइल्स लगाते समय छत से गिरने से राजमिस्त्री की मौत, दीपावली पर घर में पसरा मातम

Tue, 21 Oct 2025 09:42 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के सिनौली गांव में टाइल्स लगाते समय राजमिस्त्री इमरान (32) छत से गिर गए और अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। परिवार ने कार्रवाई से इंकार कर शव ले लिया।

विज्ञापन
anuj crime - फोटो : Adobe Stock Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के छपरौली थाना क्षेत्र में सिनौली गांव में रविवार रात एक दुखद हादसा हुआ। लद्दावाला (मुजफ्फरनगर) निवासी 32 वर्षीय राजमिस्त्री इमरान, जो गांव के सेवानिवृत्त सैनिक सुधीर मान के मकान में टाइल्स लगाने का काम कर रहे थे, अचानक छत से गिर गए।

घटना के तुरंत बाद घायल इमरान को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर ठेकेदार और अन्य लोगों से जानकारी ली। परिजनों के आने पर पिता इस्लाम ने हादसे के लिए कोई कानूनी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया।

पुलिस अधिकारी शिवदत्त ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। इमरान कुछ दिनों से मकान निर्माण कार्य में लगे हुए थे और अपने परिवार का इकलौता सहारा थे।

इस हादसे ने गांव में शोक का माहौल पैदा कर दिया। स्थानीय लोगों ने परिवार के दुख में साथ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें