फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 फरवरी को आयोजित होगा आइडिया फेस्टिवल

विज्ञापन
विज्ञापन
आइडिया प्रस्तुत करने के लिए पांच मिनट का समय मिलेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की ओर से जिला और राज्य स्तर पर लोकल फोर वोकल थीम पर आइडिया फेस्टिवल-2021 का आयोजन कराया जाएगा। शिक्षक नव-विचार प्रस्तुत करेंगे। डायट प्राचार्य ने जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजे पत्र में 22 फरवरी तक फेस्टिवल कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

जिला स्तर पर होने वाले फेस्टिवल में शिक्षक वस्तु, मॉडल और टूल से संबंधित नव-विचार प्रस्तुत करेंगे। इसमें प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षु, निजी डीएलएड के प्रशिक्षु प्रतिभाग करेंगे। प्रतिभागियों को आइडिया प्रस्तुत करने के लिए पांच मिनट का समय मिलेगा, जिसमें दो मिनट प्रश्रोत्तरी के लिए निर्धारित किए जाएंगे। प्रतिभागियों को छात्रों की लर्निंग और व्यावसायिक दक्षता के विकास में सहायक होने वाले नव-विचार प्रस्तुत करने होंगे। इनका मूल्यांकन तीन सदस्यीय ज्यूरी से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें