फिलहाल यहां पर ग्राम सचिव हिमांशु राठी तैनात है और तकरीबन छह माह से यह वाटर कूलर खराब पड़ा हुआ है। ग्रामीण दीपक, सुनील, प्रवीण, संजीव आदि का दावा है कि जब से वाटर कूलर खराब हुआ है, कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी इसको ठीक नहीं किया गया।
वहीं ग्राम सचिव का कहना है कि वह दो से तीन बार इस खराब पड़े वाटर कूलर को ठीक करा चुके हैं, अब ज्यादा धनराशि खाते से निकालूंगा तो अधिकारियों के सवालों के घेरे में आ जाऊंगा। इसलिए अब इसे ठीक नहीं करा पाऊगां।
मैं कई बार खराब पड़े वाटर कूलर को ठीक करा चुका है, लेकिन असामाजिक तत्व ओर बंदर फिर से वाटर कूलर को खराब कर देते है, अब मैं इसे ठीक नहीं करा पाऊगां, क्योंकि कई बार खाते से वाटर कूलर को ठीक कराने के लिए धनराशि निकाल चुका हूं, यदि इस बार फिर से धनराशि निकाली तो मेरी गर्दन फंस जाएगी और अधिकारी गबन में मुझ पर कार्रवाई कर देगें - हिमांशु राठी, ग्राम सचिव
यदि ऐसा है तो मामला गंभीर है, ग्राम सचिव को ऐसा नहीं सोचना चाहिए, ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए ग्राम सचिव को तत्काल प्रभाव से खराब वाटर कूलर को ठीक कराना चाहिए, मैं भी इस संबंध में ग्राम सचिव को दिशा-निर्देश दूगीं - बीडीओ ज्योति बाला