लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने लोगों का दिल दहला दिया। मृतका मोनिका के ससुराल पक्ष ने उसके दो छोटे बच्चों को रखने से इंकार कर दिया। आरोप है कि अशोक के परिवार वालों ने चार माह के मासूम बेटे को गली में फेंक दिया और डेढ़ साल की बेटी को भी नहीं अपनाया।
मोनिका के मायके वाले शामली के सिंभालखा गांव से पहुंचे तो दोनों पक्षों के बीच विवाद और खींचतान हो गई। मोनिका के चचेरे भाई राहुल ने बताया कि अशोक शराब का आदी था और रुपये न मिलने पर आए दिन मारपीट करता था। मंगलवार को भी उसने मोनिका की बुरी तरह पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: Meerut: सांड़ ने किसान को पटककर मार डाला, बचाने आए युवक का हाथ और उसकी पत्नी का पैर तोड़ा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी पिटाई से हुई मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति अशोक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, जांच अधिकारी शिवदत्त के मुताबिक मामले की जांच जारी है और दोनों बच्चों को फिलहाल मोनिका के मायके वाले अपने साथ ले गए हैं।