-पत्नी का आरोप, सगी मामी से पति के हैं अवैध संबंध
बड़ौत। एक गांव की विवाहिता अपने पिता व भाई के साथ मंगलवार को कोतवाली पहुंची। यहां पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति के उसकी मामी से अवैध संबंध हैं। विरोध करने पर उसने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है।
मंगलवार को अपने पिता व भाई के साथ पहुंची पीड़िता ने बताया कि दो साल पहले उसकी शादी वाजिदपुर गांव के एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब-कुछ ठीक ठाक चलता रहा, लेकिन बाद में पति अपनी सगी मामी को लेकर घर पर रहने के लिए लाया और कुछ दिनों बाद दोनों अवैध संबंध के दौरान पकड़े गए। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट कर घर से निकाल दिया, लेकिन तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही है। इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि उक्त महिला का मामला महिला रिपोर्टिंग चौकी पर विचाराधीन है। जल्द ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।