फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पति और पत्नी में मारपीट, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। सूप की महिला का उसके पति के साथ विवाद चल रहा है। सोमवार को परिजनों के साथ थाने जा रही महिला ने किशनपुर बराल बस अड्डे पर पति पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई। इससे हाईवे पर भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन

बताया गया महिला का उसके पति के साथ विवाद चल रहा है, इसके कारण वह अपने मायके में रह रही है। सोमवार को पत्नी को मनाने के लिए पति सूप गांव पहुंचा तो दोनों में नोक-झोंक के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद महिला अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए रमाला थाने के लिए घर से निकल गई। उसका पीछा करते हुए महिला के पति ने किशनपुर बराल बस स्टैंड पर उसकी गाड़ी को रुकवा लिया। इसके बाद महिला ने बीच रास्ते में ही पति को खरी-खोटी सुनाते हुए मारपीट कर दी। पति-पत्नी का विवाद देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सूप गांव की प्रधान के पति ब्रजवीर मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया। बाद में पति-पत्नी थाने पहुंचे और थाने में भी दोनों में कहासुनी हुई। थाना प्रभारी रमेश सिंह सिद्धू ने बताया मामला संज्ञान में है। अभी तक किसी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें