रमाला। कंडेरा गांव में पिछले दो दिन से क्रय केंद्र नही चलने से नाराज किसानों ने हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि क्रय केंद्र आये दिन बंद रहते है। जिससें क्रय केंद्र की व्यवस्था बेपटरी हो गयी है।
कंडेरा गांव में तीन क्रय केंद्र है। किसी भी क्रय केंद्र का उठान समय पर नहीं हो रहा है। जिसके कारण तौल प्रभावित हो रही है। किसानों की बुग्गी व ट्रैक्टर ट्राली तीन दिन से क्रय केंद्र के बहार खडी है। मिल प्रशासन द्वारा किसानों को लगातार पर्ची जारी की जा रही है। जिससे क्रय केद्रों पर गन्ने की आवक तेज हो गई है। गन्ने की तौल की रफ्तार काफी सुस्त है। केंद्र से गन्ना उठाने के लिए मिल प्रबंधन की और से प्रयाप्त वाहन नहीं लगाए गए है। किसानों का कहना है कि गन्ना उठान के लिए दिन भर में एक या दो ट्राला आते है। यह आवक से सापेक्ष नाकाफी है। किसानों का कहना है कि मिल से केंद्र पर उठान के लिए वाहन आने के बाद ही केंद्र पर गन्ना तौल कराने की व्यव्स्था है इसी कारण किसानों को परेशानी हो रही है। रूक रूक कर जब तौल चलता है तो सडक पर बुग्गी व ट्राली की लंबी लाइन लग जाती है। राहगीरों का रास्ता भी अवरुद्ध हो जाता है। ऐसे में जिन पर्चियो का वक्त निकल जाता है उनकी तौल भी नही करायी जाती। जिससें किसानों को मिल के चक्कर लगाने पड़ते है। किसानों का कहना है कि जल्द ही समस्या का समाधान नही हुआ तो वह सडक जाम कर धरना प्रदर्शन करेगें। रामकुमार, सचिन, मनोज, नीटू, पप्पू, धनपाल मौजूद थे।
-------------
मुकदमे दर्ज करने बंद नहीं किए तो किसान करेंगे आंदोलन
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बा स्थित पट्टी भरभानिया में किसानों की बैठक हुई। पत्तियां जलाने पर किसानों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे जिस पर आक्रोश जताया। चेतावनी दी यदि मुकदमे दर्ज करने बंद नहीं किए गए तो आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। पूर्व सीासद सुनील चौधरी ने कहा कि सरकार प्रदूशण के नाम पर किसानों का शोषण कर रही है। खेतों में ईख की पत्तियां जमाने से जलती आ रही है। सरकार पत्तियां जलाने पर किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर उत्पीडन कर रही है। पूर्व चेयरमैन विजयपाल सिंह, चौधरी नेपाल सिंह, चौधरी राजू, पवन कुमार, राजेंद्र, अमन सिंह, प्रहलाद सिंह, मुकेश कुमार मौजूद रहे।
------------