दोघट। गढ़ी कांगरान गांव में मास्टर शिव चरण के आवास पर चल रहे तीन दिवसीय अर्थववेद खंड परायण यज्ञ के ब्रह्म आचार्य परमवीर आर्य ने कहा की वेद मार्ग पर चलने से ही मनुष्य का कल्याण संभव है। इसलिए मनुष्य को अपने जीवन अच्छे कार्य करने चाहिए।
उन्होंने कहा कि अच्छा कर्म करने वाला ही महान कहलाता है। मनुष्य को अपने घरों में प्रतिदिन यज्ञ करना चाहिए। यज्ञ करने से वातावरण शुद्ध होता है। पंडित सत्यपाल आर्य ने कहा कि यज्ञ में दी गई आहुति आम जन को सुख पहुंचाती है। यज्ञ संसार का सर्वश्रेष्ठ कर्म है। इस अवसर पर मास्टर शिवचरण, सुधीर, सुशील, सुनील, पवन शास्त्री, चरणसिंह, उदयवीर, मास्टर यशवीर सिंह, कंवरपाल, रामनिवास, हरपाल सिंह आर्य आदि रहे।