फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म मार्ग पर चलकर ही मानव जीवन श्रेष्ठ बनेगा : प्रदीप पीयूष शास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
-बरनावा के जैन मंदिर में भगवान चंद्रप्रभु का महामस्तिकाभिषेक मनाया
विज्ञापन


फोटो-चार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बरनावा के श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को भगवान चंद्रप्रभु का महामस्तिकाभिषेक मनाया गया। पूजन करने के बाद 72 अर्घ्य भगवान श्रीजी को समर्पित किए।
विज्ञापन

मंदिर में पंडित प्रदीप पीयूष शास्त्री ने पूजन कराया, जिसमें गुलशन राय जैन, अनिल जैन, राजेश जैन, प्रदीप जैन ने कलश से भगवान चंद्रप्रभु का महाभिषेक किया। शांतिधारा मुकुल जैन, मनोज जैन, मधु जैन, आयुष जैन व खुशी जैन ने की। परिमार्जन संजीव जैन, राजीव जैन ने किया। अनिल जैन व शोभा जैन ने महाआरती की। इसके बाद शुभम जैन ने भजन प्रस्तुत किए। पंडित ने कहा कि धर्म मार्ग को अपनाकर ही मानव जीवन में सुख समृद्धि आएगी और उसका जीवन श्रेष्ठ बनेगा। धर्म अभिव्यक्ति नहीं अनुभूति है और धर्म अहिंसा, संयम व तप है। कहा कि धर्म मार्ग पर चलने से ही मनुष्य का जीवन श्रेष्ठ बनेगा। कार्यक्रम में जीवंधर जैन, पंकज जैन, हंसकुमार जैन, रजनीश जैन, विनेश जैन, संदीप जैन, अशोक जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें