फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्म कल्याण के लिए मिलता है मनुष्य जीवन : हर्ष सागर

विज्ञापन
विज्ञापन
-कस्बे के पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुई धर्मसभा
विज्ञापन

फोटो-तीन
संवाद न्यूज एजेंसी

अमीनगर सराय। कस्बे के पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को धर्मसभा हुई, जिसमें जैन संत हर्ष सागर महाराज ने कहा कि मनुष्य जन्म ही आत्म कल्याण के लिए मिलता है। इसे पाकर व्यर्थ में खोने वाले मानव महामूर्ख होते हैं। सांसारिक मोह माया में फंसकर जीवन को व्यर्थ होने से बचाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 84 लाख योनियों में सिर्फ मानव जीवन ही ऐसा है, जिससे हम आत्म साधना कर सकते हैं और संसार से मुक्त हो सकते हैं। मानव जीवन अनमोल हीरे के समान है। इसलिए अपने जीवन को धर्म कार्य व जरूरतमंद लोगों की मदद करने में लगाना चाहिए। जीवन में सुख, शांति के लिए भगवान की भक्ति करनी चाहिए, क्योंकि भक्ति से ही जीवन में सुख-शांति मिलती है। दिनेश जैन ने मेरी भावना का पाठ किया। धर्मसभा में जैन समाज के अध्यक्ष विनोद जैन, अशोक जैन, प्रवीण जैन, राकेश जैन, संदीप जैन, अंकित जैन, अरुण जैन, सुशील जैन, उषा जैन एवं चक्रेश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें