फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे होगा डेंगू पर वार, मलेरिया विभाग खुद बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक मशीन और दो कर्मचारियों के सहारे कराई जा रही ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग
विज्ञापन

- विभाग ने डीएम से की ग्राम पंचायत स्तर पर फॉगिंग मशीन की व्यवस्था कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में वायरल बुखार के साथ ही डेंगू लगातार बढ़ रहा है। मगर, इस पर काबू पाने के लिए मलेरिया विभाग के पास संसाधन ही नहीं है। विभाग के पास एक सहायक मलेरिया अधिकारी के अलावा दो कर्मचारी और एक फॉगिंग मशीन है। इससे जिले में फॉगिंग कार्य प्रभावित हो रहा है। विभागीय अधिकारियों ने डीएम से गांवों में फॉगिंग कराने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर मशीन की खरीदारी कराने व कर्मचारियों की व्यवस्था कराने की मांग की है।
जिले में डेंगू व वायरल का प्रकोप बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में एंटीलार्वा का छिड़काव व फॉगिंग का कराने का दावा किया जा रहा है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। मलेरिया विभाग के पास ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग कराने के लिए न तो मशीन है और न ही कर्मचारी है। केवल एक सहायक मलेरिया अधिकारी के अलावा दो कर्मचारी और एक फॉगिंग मशीन के सहारे डेंगू से लड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ सुरुचि शर्मा का कहना है कि विभाग के पास संसाधन और कर्मचारियों का टोटा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग का कार्य प्रभावित हो रहा है। विभाग की ओर से जिले के जिन गांवों में बीमारी फैल रही है, केवल उन्हीं गांवों में प्रमुखता से फॉगिंग कराई जा रही है। जिलाधिकारी से संचारी रोग नियंत्रण के लिए गांवों में फॉगिंग के लिए मशीन की व्यवस्था ग्राम पंचायत स्तर से कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें