फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में खत्म हुई डेंगू किट, जांच के लिए भटक रहे लोग

विज्ञापन
बागपत जिला अस्तपाल में ईलाज के लिए लगी मरीजों की भीड़ - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- 100 से अधिक मरीज रोजाना पहुंच रहे जिला अस्पताल, किट न होने से लौटना पड़ रहा मायूस
विज्ञापन

- अफसरों में जुबानी जंग : सीएमओ ने डिमांड नहीं भेजने की बात कही तो सीएमएस बोले, कई बार भेजा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला अस्पताल में डेंगू जांच की किट खत्म हो गई है। किट के अभाव में डेंगू की जांच कराने अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। जिला अस्पताल में ही रोजाना सौ से अधिक लोग अपनी जांच कराने के लिए पहुंचते है। उधर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में इसे लेकर जुबानी जंग छिड़ी है। सीएमओ ने किसी भी जगह से डिमांड नहीं आने की बात कही है तो सीएमएस का कहना है कि कई बार पत्र भेजा चुका है।
जिले में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला अस्पताल में ओपीडी एक हजार के ऊपर पहुंच गई है। अस्पताल में रोजाना पांच सौ से अधिक नए मरीज उपचार के लिए आ रहे है। इसके अलावा सीएचसी बागपत में भी रोजाना लगभग छह सौ ओपीडी हो रही है। जिला अस्पताल में डेंगू की जांच की किट खत्म हो गई है, जिसके कारण जांच कराने आ रहे लोगों की डेंगू की जांच बंद है। जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए आने वाले लोगों को बिना जांच कराए लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बच्चों व किशोरों को जकड़ रहा बुखार
सीएमएस डॉ एके सैनी ने बताया कि बच्चों में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन सौ से अधिक लोग बुखार की जांच कराने आ रहे है। इनमें से 50 बच्चे व 15 साल से कम आयु के किशोर जांच के लिए पहुंच रहे है।
सीएमओ को भेजी किट की डिमांड
सीएमएस डॉ एके सैनी का कहना है कि अस्पताल में डेंगू की किट खत्म हो गई है। किट के अभाव में अस्पताल में आने वाले मरीजों की डेंगू की जांच नहीं की जा रही है। सीएमओ को किट की डिमांड भेजी गई है। किट मिलने पर जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में किट खत्म होने के बारे में जानकारी नहीं है। डिमांड मिलने पर अस्पताल में किट उपलब्ध कराई जाएगी। - डॉ दिनेश कुमार, सीएमओ।
चार दिन बाद बुधवार से शुरू होगी खून की जांच
जिला अस्पताल में केमिकल के अभाव में पिछले चार दिन से खून की जांच नहीं हो रही थी। सीएमएस डॉ एके सैनी ने बताया कि सीबीसी की जांच के लिए चार प्रकार के केमिकल की जरूरत होती है। एक भी केमिकल की कमी होने पर जांच नहीं हो पाती है। जिला अस्पताल में मैडोनिक रिजेन्ट खत्म हो गया, जिसके कारण जांच नहीं हो पा रही थी। मशीन में प्रयोग होने वाले केमिकल की सप्लाई शासन स्तर से होती है। जिला अस्पताल में केमिकल पहुंच गया है, बुधवार से सभी जांचे शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें