फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के लिए भूख हड़ताल

Thu, 19 Nov 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मकान पर भाई के कब्जा करने की शिकायत केबाद भी पुलिस के कार्रवाई न करने से नाराज एक परिवार एसपी दफ्तर पर ही बच्चों सहित भूख हड़ताल पर बैठ गया। हालांकि आश्वासन के बाद शाम को वह परिवार लौट गया। उधर हरचंदपुर से लापता शाहबाज की बरामदगी को लेकर ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


शहर के मुगलपुरा मोहल्ला निवासी निजामुद्दीन का कहना है कि उसका भाई उसके मकान पर जबरन कब्जा कर रहा है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता है।

शिकायत करने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बुधवार को वह एसपी दफ्तर के बाहर परिवार के साथ भूख हड़ताल पर बैठ गया। पुलिस अफसरों ने उसे कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। भूख हड़ताल में उसकी पत्नी शबनम, बेटी शबीला (14), समा (12), बेटे नाजिम (8) और नईम (6) शामिल हुए रहे। बाद में आश्वासन मिलने पर वह लौट गया।
विज्ञापन


हरचंदपुर गांव से दो माह से युवक शाहबाज लापता है। परिजनों का आरोप है कि उसकी गांव के ही लोगों ने घर से बुलाकर ले जाने के बाद हत्या कर दी है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। इस मामले में पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में ले रखा है। जल्द कामयाबी मिलेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें