फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। गुराना रोड गली नंबर आठ में मंगलवार की रात रेफ्रीजरेटर में हुए शार्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गुराना रोड गली नंबर आठ में शमीम पुत्र वकील का मकान है। मंगलवार रात उनके रेफ्रीजरेटर में शार्ट सर्किट के बाद आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। आग की लपटें देखकर परिवार के सदस्यों ने घर से बाहर आकर अपनी जान बचाई। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे तक की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। शमीम ने बताया कि आग से घर में रखा लाखों का सामान जल गया है। उसने ने जिला प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें