फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मरीजों के पास समय से एंबुलेंस पहुंचाने को जिले में बनाए हॉट स्पॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मरीजों के पास तक एंबुलेंस समय से पहुंच सके। इसके लिए जिले में हॉट स्पॉट बनाए गए है, जहां एंबुलेंस को खड़ा किया जा रहा है। वहां से एंबुलेंस छह से आठ मिनट में मरीजों के पास पहुंचना जरूरी है।
विज्ञापन

एंबुलेंस के जिला प्रभारी वंशदीप चौधरी ने बताया लोगों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के लिए हाॅट स्पाट चिह्नित किए हैं। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना और बीमार लोगों को लाने व लेकर जाने के लिए डायल 108 एंबुलेंस और गर्भवती महिला व दो साल तक के बच्चों को अस्पताल लाने के लिए डायल 102 एंबुलेंस चल रही हैं। जिले में कुल 32 एंबुलेंस चल रही हैं। इनमें 102 की 15 और 108 की 17 एंबुलेंस हैं। एंबुलेंस के हॉट स्पॉट बनने से एंबुलेंस सात से आठ मिनट में पहुंच रही हैं।
-
यहां हॉट स्पॉट बनाकर खड़ी कराई एंबुलेंस
उन्होंने बताया कि बावली पेट्रोल पंप, रमाला पुलिस थाने के पास, दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर मवीकलां, राष्ट्रवंदना चौक के पास, गौरीपुर मोड़, गुफा मंदिर, बड़ौत में पुलिस चेक पोस्ट नहर के पास, बड़ौत-मेरठ मार्ग पर बिनौली पंप, बड़ौत-मुजफ़्फरनगर मार्ग पर दाहा, बागपत मेरठ-बागपत हाईवे पर डौला में सीएनजी पंप, सिंघवाली अहीर पुलिस थाना, बड़ौत-छपरौली मार्ग पर मलकपुर और छपरौली में हॉट स्पाट बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें