फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हॉट पैक बोतलें, मोजे व खाद्य सामग्री की वितरित

विज्ञापन
बिजनौर में केपीएस इंटर कॉलेज में अग्रवाल प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान छात्राओं खाद्य सामग्री
विज्ञापन
बिजनौर। अग्रवाल प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान के तत्वावधान में केपीएस में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर छात्राओं को हॉट पैक बोतलें, मोजे व खाद्य सामग्री वितरित की। कार्यक्रम में छात्राओं ने नृत्य, कविता एवं लेख प्रस्तुत किए गए, जिसमें पायल रानी के नृत्य की विशेष सराहना हुई।
विज्ञापन

संस्था की ओर से महिला सशक्तीकरण पर केंद्रित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उप्र महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन अग्रवाल रहीं। सविता अग्रवाल व मनुश्री अग्रवाल ने अतिथियों को बैज लगाकर एवं शॉल ओढ़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डाला। संस्थान ने ग्रामीण क्षेत्र से आई छात्राओं को सर्दी से बचाव के लिए 100 से अधिक हॉट पैक बोतलें, मोजे व खाद्य सामग्री वितरित की। मुख्य अतिथि ने बालिका शिक्षा, महिला आत्मनिर्भरता और सम्मान के लिए संस्थान के प्रयासों को प्रेरणादायक बताया। प्रधानाचार्य संगीता गुप्ता ने संस्थान के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उषा शर्मा, कुसुमलता अग्रवाल, शशि शर्मा, पूनम शर्मा, सत्यवती, रजनी, भक्ति, मोनिका शर्मा व संजना आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें