बड़ौत। नगर के एक अस्पताल संचालक, उसके स्टाफ पर मरीज और उसके रिश्तेदारों ने अभ्रदता, गाली-गलौच करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मरीज के बेटे ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली में तहरीर देने वाले पंकज ने बताया कि उसके पिता जितेन्द्र कुमार पिछले एक माह से बीमार हैं। गत 17 मार्च को पिता जितेन्द्र को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल की फीस जमा कराने के बाद भी स्टाफ ने जितेन्द्र को नहीं देखा। आरोप लगाया कि अस्पताल का स्टाफ शराब के नशे में था। सूचना पर मौसी रंजीता अस्पताल पहुंची और स्टाफ को चिकित्सक को बुलाने के लिए कहा। चिकित्सक थोड़ी देर बाद आए तो उन्होंने स्टॉफ की शिकायत की। इस पर चिकित्सक ने मेरे और पिता जितेन्द्र, मौसी के साथ धक्का-मुक्की की। इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।