फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे ग्रामीण, जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
-जानलेवा हमले के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तार
विज्ञापन

फोटो संख्या 6
बड़ौत। बिजरौल के ग्रामीण सोमवार को कोतवाली पहुंचे और जानलेवा हमले किए जाने के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होेने पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने जल्द गिरफ्तारी न होने पर एसपी कार्यालय पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कोतवाली में पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि गांव स्थित मस्जिद में परिवार का युवक दानिश जुम्मे की नमाज पढ़ने के लिए गया था। जब वह मस्जिद से जुम्मे की नमाज पढ़कर पैदल घर वापस लौट रहा था तो गांव के चार-पांच युवकों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में दानिश की मां साबिरा ने गांव के दिल्लू, खालिद, मंजूर व बाबू को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि नामजद आरोपियों ने मुकदमा दर्ज कराने पर फिर हमला किया। इसमें परिवार की महिला साबिरा, आबिद, रहीसू आदि घायल हो गए। अब आरोपी मुकदमा वापस लेने का दवाब बना रहे हैं। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें