फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अस्पताल में भरे बेड, खून में संक्रमण के ज्यादा मरीज

Mon, 24 Feb 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत के जिला असपाल में भर्ती बच्चें। संवाद
विज्ञापन
बागपत। मौसम में बदलाव के कारण लोग बीमारियों की चपेट में ज्यादा आ रहे हैं। यही कारण है कि जिला अस्पताल में मरीजों से बेड भर गए हैं। वहां खून में संक्रमण के मरीज ज्यादा भर्ती है तो बच्चे निमोनिया की चपेट में आए हुए हैं। चिकित्सक उनका उपचार करने के साथ ही मौसम में विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सामान्य वार्ड में सभी 27 बेड भर गए हैं। वहां पिछले कई दिन से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं, जिनको ज्यादा बीमार होने पर भर्ती किया जा रहा है। वहां निनाना गांव का एक वर्षीय बच्चा अरहम और दोघट का अयांस निमोनिया से पीडि़त होने पर भर्ती हैं। इनके अलावा कोर्ट रोड की मानवी, पुराना कस्बा की माहयिरा, अंश, अमित समेत पांच बच्चों में खून की कमी व संक्रमण है।
खेकड़ा के दीपक, महमूदा निवासी पुराना कस्बा, जाहिदा निवासी फैजपुर निनाना, राकेश, पूजा निवासी माता कालोनी समेत अन्य कई बुखार से पीड़ित हैं। चिकित्सकों के अनुसार सामान्य वार्ड में मरीज काफी भर्ती हैं और अन्य मरीजों को भर्ती करने की जरूरत पड़ती है तो एसएनसीयू समेत अन्य जगह पर बेड काफी खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें