बागपत। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में शनिवार को महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान महिला एवं बालिका सम्मान समारोह में जिले का मान बढ़ाने वाली महिलाओं और बेटियों को सम्मानित किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा, सीडीओ पीसी जायसवाल और बीएसए राजीव रंजन मिश्रा ने गायिका रेणुका पंवार समेत अन्य बेटियों और महिलाओं को सम्मानित किया।
शनिवार को कार्यक्रम में खेल, गायन, चिकित्सा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए महिला एवं बालिकाओं को सम्मानित किया। अंतरराष्ट्रीय शूटर शेफाली तोमर, रेसलर अंशु तोमर, गायन में रेणुका पंवार को सम्मानित किया। बाल संरक्षण अधिकारी दीपांजलि, विकलांग अधिकारी तुलिका शर्मा, जिला क्रीड़ाधिकारी सरिता रानी, रंजनी पुंडीर, बालिका शिक्षा में सहयोग करने के लिए रटौल, बड़ागांव, बावली, आदमपुर मुलसम की ग्राम प्रधान तथा जिला स्तर व राज्य स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए शिक्षक रेणू, कविता, शालू पंवार, मधु खोखर, शानू निगम व कस्तूरबा आवासीय गांधी विद्यालय बड़ौत व छपरौली की वार्डन मधु त्यागी व नीलम तोमर के अलावा नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन करने वाली कस्तूरबा बालिका विद्यालय की चार छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में चिकित्सक के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करने वाली महिला चिकित्सक डॉ. सोनल धामा व मोहिनी पंवार को भी सम्मानित किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धाम, सीडीओ पीसी जायसवाल, डीआईओएस ओम दत्त सिंह, बीएसए राजीव रंजन मिश्रा, डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र, सीएमओ डॉ. आरके टंडन मौजूद रहीं। संचालन सुधीर वशिष्ठ और आयुषी धामा ने संयुक्त रूप से किया।