बागपत जनपद में आन की खातिर हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता बेटी की हत्या कर शव को खेत में दबा दिया। पुलिस ने शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों ने हत्या के बाद बेटी के शव को ईख के खेत में दबा दिया। बताया गया कि युवती ससुराल से प्रेमी संग फरार हो गई थी। इसके बाद उसे धोखे से बुलाकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को खेत से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घटना बिनाैली थानाक्षेत्र की बताई गई है। यहां बेटी हत्या का खुलासा होने पर पुलिस ने माैके पर पहुंचकर खेत से शव निकलवाया। जांच पड़ताल में सामने आया कि चार दिन पूर्व युवती सोनीपत में अपनी ससुराल से प्रेमी संग फरार हो गई थी। पता चलने पर परिजनों ने प्रेमी के माता पिता पर दबाव बनाकर युवती के घर बुलाया और फिर उसकी धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी।