फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर ने कंपाया: बागपत में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों में 6 जनवरी तक अवकाश, डीएम ने की घोषणा

Thu, 02 Jan 2025 12:51 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण डीएम बागपत ने कक्षा एक से कक्षा बारह तक के सभी स्कूलों में तीन व चार जनवरी को अवकाश की घोषणा की है। वहीं 5 और 6 को सार्वजनिक अवकाश है। ऐसे में परिजनों और स्टूडेंट्स को चार दिन की राहत मिलेगी।
विज्ञापन
स्कूल के बच्चे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश के बाद से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है। सर्दी का सितम तेजी से बढ़ा और दिन व रात का तापमान भी नीचे आया। दिन का तापमान भी 14 डिग्री के आसपास चल रहा है।

विज्ञापन


सोमवार को भी सूरज नहीं निकला। सूरज नहीं निकलने से दिनभर लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। मेरठ मुजफ्फरनगर व बागपत समेत वेस्ट यूपी के सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बागपत में कक्षा एक से 12 तक के समस्त विद्यालयों की छुट्टी करने की घाेषणा की गई है।

शीतलहर और हाड़ कंपा देने वाली ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। दिन ढलते ही बाजारों में भीड़ कम हो जाती है और लोग जल्द घरों में कैद हो जाते हैं। अभी दो तीन दिन ठंड से निजात के कोई आसार नहीं हैं। शुक्रवार को कोहरा छाने के आसार हैं।
विज्ञापन


बागपत के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कक्षा 1 से लेकर 12 तक के समस्त विद्यालयों की शीत लहर के दृष्टिगत दिनांक 3 व 4 जनवरी 2025 का अवकाश घोषित किया है। वहीं 5 व 6 जनवरी का सार्वजनिक अवकाश  रहेगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें