फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्र किसानों से वापस ली जाएगी सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में पहली किश्त का अब तक एक लाख पांच हजार किसान ले चुके लाभ
विज्ञापन

- कृषि उपनिदेशक कार्यालय पहुंचकर दो किसानों ने लौटाई सम्मान निधि
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि लेने वाले किसानों की जांच शुरू हो गई है। अपात्र किसानों से निधि की रिकवरी की जाएगी। दो किसानों ने सम्मान निधि लौटा दी है। अपात्र किसान खुद भी विभाग की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सम्मान निधि को लौटा सकते हैं।
बता दें कि पहली किश्त का लाभ अब तक एक लाख से अधिक किसान ले चुके हैं। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि भूमि हीन, समूह घ को छोड़कर सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्ति, आयकर दाता, संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति, पेंशनर में जिनकी पेंशन दस हजार प्रति माह से अधिक होते हुए भी योजना का लाभ ले लिया है, उन्हें सम्मान निधि वापस करनी होगी। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। विभागीय स्तर पर तो जांच चल रही है, इसके अलावा अपात्र किसान खुद भी सम्मान निधि की धनराशि को वापस कर सकते हैं। जिले में अब तक दो किसानों ने खुद ही धनराशि वापस करते हुए सरकारी खाते में जमा करा दी है। अन्य किसानों को भी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

किसानों को क्या करना होगा
बागपत। अपात्र किसान सरकार की भारत कोष वेबसाइट पर जाकर रिफंड ऑफ किसान सम्मान निधि पर क्लिक कर रुपये लौटा सकते हैं। किसानों को कुल किश्तों की पूर्ण धनराशि जोड़कर डालनी होगी। न्याय पंचायत स्तर पर राजकीय कृषि बीज भंडार पर पहुंचकर भी सम्मान निधि वापस की जा सकती है।
विज्ञापन

इस तरह किसानों ने लिया लाभ
किश्त किसानों की संख्या
पहली 1,05072
दूसरी 98,899
तीसरी 94,128
चौथी 72,778
पांचवीं 62,662
छठी 47.469
एक लाख 41 हजार किसान पंजीकृत
बागपत। जिले में अब तक एक लाख 41 हजार किसान पंजीकृत किए गए हैं। इनमें किसान सम्मान निधि और अन्य योजनों का लाभ लेने वाले किसान भी है। अब तक की जांच में एक लाख 25 हजार 386 किसान पात्र मिल चुके हैं।
पात्रता की शर्तें पूरी नहीं करने वाले किसानों को शासन ने विकल्प दिया है। किसान अपना पंजीकरण कराकर निधि वापस कर सकते हैं। - शकुंतला गौतम, डीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें