फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गढ़ी कलंजरी के हनी ने अब दांतों से खींची स्कॉर्पियो

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। गढ़ी कलंजरी गांव के पहलवान हनी गुर्जर ने मंगलवार को अपने दांतों से ट्रैक्टर के बाद स्काॅर्पियो गाड़ी खींच दी। उसको देखने के लिए वहां काफी भीड़ लग गई।
विज्ञापन

गढ़ी कलंजरी गांव के रहने वाले पहलवान हनी गुर्जर ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने ट्रैक्टर में रस्सी बांधकर दांतों से खींचा था। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मंगलवार को फिर से उसने शक्ति प्रदर्शन किया और हिंडन पुल पर ट्रैक्टर को 100 मीटर तो स्काॅर्पियो गाड़ी को 300 मीटर दूर तक खींचा। हनी ने बताया कि उसके दादा, पिता समेत कई पीढि़यां पहलवानी करतीं हैं। उसके पिता अजीत पहलवान जम्मू केसरी और दिल्ली केसरी रह चुके हैं। वह भी बचपन से अखाड़े में पहलवानी के गुर सीख रहा है और ओलंपिक खेलकर पदक जीतना चाहता है।
- सिरौली के युवक ने की थी टिप्पणी
हनी पहलवान ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उसने ट्रैक्टर खींचने की वीडियो अपलोड की तो गाजियाबाद जिले के सिरौली गांव के युवक ने टिप्पणी कर दी थी। उनके चैलेंज को स्वीकार करते हुए उसने ट्रैक्टर के साथ स्कार्पियो गाड़ी खींची।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें