बागपत। परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत बच्चों को शिक्षण से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। विद्यालयों में बच्चों को शिक्षण कराने के लिए प्रेरणा साथी नियुक्त किए जा रहे है। इसके अलावा एंड्रायड मोबाइल के अभाव में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए वर्कशीट पर होमवर्क देने के निर्देश दिए गए है।
एक जुलाई से विद्यालयों का संचालन शुरू हो गया है। मगर, अभी बच्चों को विद्यालय नहीं बुलाया जा रहा है। शिक्षक प्रतिदिन विद्यालयों में उपस्थित होकर प्रशासनिक कार्यों को पूरा करने के साथ-साथ बच्चों को ऑनलाइन शिक्षण कराएंगे। प्रत्येक बच्चों को शिक्षण से जोड़ने के लिए प्रेरणा साथी नियुक्त किए जा रहे है। एंड्रायड मोबाइल के अभाव में बच्चों का शिक्षण प्रभावित न हो इसके लिए वर्कशीट पर होमवर्क देने की तैयारी की जा रही है।
बीएसए राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सभी शिक्षकों को नियमित विद्यालय पहुंचकर बच्चों का नामांकन करने, प्रेरणा पोर्टल पर उनका ब्योरा अपलोड करने, प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा तालिका पूर्ण करने के साथ-साथ प्रेरणा साथी का चयन करने के निर्देश दिए है। शत-प्रतिशत बच्चों को शिक्षण से जोड़ने के लिए एंड्रायड मोबाइल के अभाव में बच्चों को वर्कशीट पर होमवर्क देने के निर्देश दिए गए है।