फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 790 जगहों पर होलिका दहन, तीन जगह मेले लगेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में शहर से लेकर गांवों तक 790 जगहों पर सोमवार रात को होलिका दहन किया जाएगा। इन सभी जगहों पर गांवों में चौकीदारों के नेतृत्व में निगरानी समिति नजर रखेगी। होली के लिए जिला चार जोन व 11 सेक्टर में बांटा गया है। वहीं पुलिस हाईवे के साथ ही मुख्य चौराहों समेत अन्य जगहों पर तैनात रहेगी। हुड़दंग करने वाले जेल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

बागपत क्षेत्र में करीब 96 जगहों पर होलिका दहन होगा तो बड़ौत क्षेत्र में 113 जगहों पर होली दहन किया जाएगा। इस तरह ही दोघट क्षेत्र में 67, बिनौली क्षेत्र में करीब 100, चांदीनगर क्षेत्र में 46, छपरौली क्षेत्र में 33, खेकड़ा क्षेत्र में 93, सिंघावली अहीर क्षेत्र में 62, बालैनी में 45, रमाला क्षेत्र में 40 समेत अन्य जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि इन सभी होलिका दहन स्थलों का पुलिस ने निरीक्षण कर लिया है। इन जगहों पर चौकीदार के नेतृत्व में निगरानी समिति नजर रख रही है। इनके अलावा होलिका दहन के दौरान पुलिस भी मौजूद रहेगी। डायल-112 की गाड़ियों के लिए रूट तय किए गए हैं और वह लगातार गश्त करते रहेंगे।
-होली पर हुड़दंग करने वाले जाएंगे जेल
एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि कुछ लोग शराब पीकर बाइकों को दौड़ाते हैं तो शराब पीकर वाहन लेकर घूमते हैं। ऐसे लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा और नियमित चेकिंग कराकर उन पर शिकंजा कसा जाएगा। इसके अलावा होली पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। ठेकों की नियमित चेकिंग की जाएगी। जिन गांवों में पहले विवाद हो चुके हैं और रंजिश चल रही है, वहां पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन

-तीन जगहों पर रहेगा मेला, रूट डायवर्जन जारी रहेगा
सरूरपुर कलां में गुफा वाले बाबा के मंदिर, डौलचा में चकबंदी देवता, खेकड़ा में संतों का बाड़ा पर मेला सोमवार को भी रहेगा। गुफा वाले बाबा का मंदिर दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर होने के कारण वहां रूट डायवर्जन सोमवार को जारी रहेगा। जिससे वहां जाम न लग सके और वाहन चालकों को परेशानी नहीं हो।
इस तरह जारी रहेगा रूट डायवर्जन
-दिल्ली व गाजियाबाद की तरफ से बड़ौत जाने वाले भारी वाहनों को बड़ागांव से होते हुए पांची चौराहे से पिलाना भट्ठे से अमीनगर सराय होते हुए बड़ौत भेजा जाएगा।
-शामली, मुजफ्फरनगर की तरफ से आने वाले वाहनों को बड़ौत से अमीनगर सराय व पिलाना भट्ठे से होते हुए ढिकोली, बंथला से आगे भेजा जाएगा।
-बड़ौत की तरफ से आने वाले हल्के वाहनों को लधवाड़ी मोड़ से नौरोजपुर गांव से होते हुए बागपत भेजा जाएगा।
-हरियाणा की तरफ से बड़ौत व शामली जाने वाले भारी वाहनों को गौरीपुर मोड़ से राष्ट्र वंदना चौक से चमरावल रोड से पिलाना भट्ठा होते हुए अमीनगर सराय से बड़ौत निकाला जाएगा।
विज्ञापन

-बागपत से बड़ौत की तरफ जाने वाले हल्के वाहनों को नैथला मोड़ से फैजपुर निनाना होते हुए बड़ौत की तरफ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें